फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भीगा मंडी में खुले में रखा धान

विज्ञापन
हरदोई में शहर गल्ला मंडी में बारिश के बाद व्यापारियों के दुकान के आगे भरे पानी में पड़े धान की ढेर? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बेमौसम बारिश के कारण मंडी में जलभराव हो गया। इसके कारण मंडी में खुले में रखा धान भीग गया। मंडी में कामकाज बाधित रहा और आवक भी नाम मात्र की हुई।
विज्ञापन

मंडी परिसर में अतिक्रमण होने व नालियां चोक होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। ऐसे में खुले में रखा किसानों व व्यापारियों का हजारों क्विंटल धान भीग गया। मंडी सचिव बबलू लाल ने स्टाफ के साथ मंडी का भ्रमण किया और नालियों पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी।
मंडी सचिव ने बताया कि मंडी में नालियों के पास कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जल निकासी प्रभावित हुई है। कुछ व्यापारियों ने खुले में धान लगा रखा है। जो धान भीगा है, उसके बारे में जानकारी की जा रही है। वहीं माधौगंज एवं शाहाबाद मंडी में बारिश के कारण खुले में रखा धान भीग गया। मंडी प्रशासन जल निकासी दुरुस्त कराने में लगा रहा।
विज्ञापन

हरदोई। बारिश का असर धान खरीद पर भी पड़ा है। मंडियों समेत क्रय केंद्रों पर धान की आवक शून्य रही। हरदोई शहर मंडी, माधौगंज मंडी, शाहाबाद मंडी, संडीला मंडी व सवाजयपुर समेत अन्य जगहों पर स्थित क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कई केंद्रों पर कर्मचारी बारिश के कारण देर से पहुंचे। वहीं शाम तक खरीद भी नहीं हुई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश सेंटरों पर खरीद भी नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें