फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को दिए खिलौने

Sun, 09 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को स्कूल में गरीब व जरूरतमंदों को वस्त्र तथा बच्चों को खिलौनों का वितरण किया गया। स्वयं के संसाधन से जुटाई गई सामग्री का वितरण करीब ढाई हजार लोगों में किया गया।
विज्ञापन


जरूरतमंदों को कपड़े और तमाम अन्य सामग्रियों का वितरण करने को भारतीय योग संस्थान महिला मंडल के तत्वावधान में निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज की रोशनी बहन तथा रामा वासुदेवन ने जरूरतमंदों को कपड़े और अन्य सामग्रियों का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय योग संस्थान की महिला मंडल ने जो प्रयास किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को संस्थान ने उनके प्रयोग की काफी वस्तुएं दी हैं, जिसमें उनको साड़ी, चूड़ी और बच्चों को खिलौने दिए हैं। ऐसी वस्तुएं जिनका लोगों ने कम प्रयोग किया और उसके बाद से उनका प्रयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उन वस्तुओं को अब जरूरतमंदों को दिया गया, जिससे उनको काफी राहत मिली है। प्रांतीय सदस्य सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि करीब एक हजार महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, सलवार सूट, एक हजार बच्चों को कपड़े व खिलौने तथा 600 पुरुषों को पैंट शर्ट दिए गए हैं।

ममता बहन ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सपना पटेल, कुसुम, पारुल पटेल, सीमा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, राजबाला, कमलेश रस्तोेगी, अनीता अग्रवाल, मीना टंडन व ज्योति, शांति, रती और सरोज चौरसिया आदि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें