फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने में हरदोई की मातृशक्ति रही आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता बनने में जिले की आठ विधानसभाओं में हरदोई विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं आगे रहीं। सबसे अधिक 7697 महिलाओं ने फार्म भरकर मतदाता बनने की इच्छा जाहिर की। निर्वाचन कार्यालय की ओर से आयोग को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश पर एक से पांच दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें एक लाख 17 हजार 916 फार्म भरे गए। वोटर बनने के लिए कुल 84738 फार्म छह भरे गए। इसमें 18 से 19 वर्ष तक की आयु के 22539 युवाओं ने फार्म छह भरकर मतदाता बनने की इच्छा जाहिर की। 43145 महिलाओं ने फार्म भरे।
जिसमें सबसे अधिक फार्म हरदोई विधानसभा क्षेत्र से ही भरे गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की समाप्ति हो चुकी है। अब आवेदनों का सत्यापन हो रहा है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 22376 मृतक चिह्नित हुए हैं जिनके नाम काटने को लेकर आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र महिलाओं के आवेदन
हरदोई 7697
सवायजपुर 4959
शाहाबाद 6272
गोपामऊ 5209
सांडी 5536
बिलग्राम-मल्लावां 4462
बालामऊ 3571
संडीला 5239
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें