फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान महिला ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ गांव में बृहस्पतिवार को सुबह घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ गांव निवासी रेखा देवी (50) ने बृहस्पतिवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे कमरेे में बेहोश पड़ा देखा तो अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान रेखा ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने सूचना उसके मायके पचदेवरा के लखनौर निवासी पिता लल्ला को दी। सूचना मिलने पर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

घटना की वजह पूछने पर चुप्पी साध ली। वहीं, गांव में रेखा का उसकी बहू से विवाद होने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही। मृतका के चार बच्चे हैं। मृतका की पुत्री दीपा इंटरमीडिएट की छात्रा है।
मां की मौत के बाद वह परीक्षा देने भी नहीं पहुंच सकी। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें