फोटो-14-गन्ने के खेत से उठती लपटें। संवाद
- फोटो : HARDOI
सांडी। बिजली का तार गिरने से खेत में गन्ने की फसल में आग लग गई। लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। लेकिन तब तक 25 बीघा फसल जल गई।
ग्राम बेहटी निवासी किसान मुन्नू सिंह व रोहित के खेत के ऊपर से एचटी लाइन लाइन गुजरी है। खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। रविवार सुबह हवा चलने के दौरान विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। हवा चलने से आग तेजी से फैल गई।
फसल को आग की लपटों से घिरा देखकर आसपास के किसानों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। लेकिन तब तक मुन्नू सिंह, रोहित, भगवान बख्श व चंद्रभान सिंह आदि की 25 बीघा फसल राख हो गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।