फोटो-29-सीएचसी मल्लावां के बाहर बैठे मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। बिजली के स्विच बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहे किसान को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे किसान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर बड़ा दरवाजा निवासी विजय कुमार (32) खेती करता था। शनिवार दोपहर घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के पोल में चार्जर लगा रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी रूबी, दो पुत्र और दो पुत्रियां है। मृतक के भाई संतोष कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।