फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश ने छकाया तो बदली देती रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार को सूरज के अधिक तमतमाने के बाद उमस का प्रकोप बढ़ गया। हालांकि दिन में कई बार रुक रुककर छाई बदली से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सूरज निकलते ही उमस बढ़नी शुरू हो गई। धूप खिलते ही मौसम एक बार फिर से गर्म हो गया। लोग गर्मी से बेहाल से दिखने लगे। इधर, बीच-बीच में बदली छाने के बाद लोगों ने जरूर राहत की सांस ली। हालांकि उमस लगातार देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बदली प्रतिदिन छा रही है पर बारिश नहीं हो रही है। बूंदाबांदी होने के बाद ही बदली साफ हो जा रही है। इससे उमस का प्रभाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। बारिश होने के बाद उमस का प्रभाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें