शिव विश्व कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शनिवार
को प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुुप्त के मोहल्ला आलू थोक स्थित आवास पर स्वामी
विवेकानंद की 113वीं पुण्य तिथि मनाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और
कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित
कर वेदांत मार्ग को संरक्षित एवं पल्लवित करने के आह्वान के साथ घर-घर धर्म
दीप जलाने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद
ने वर्ष 1891 में अमेरिका के शहर शिकागो में विश्व सम्मेलन मेें ओजस्वी
‘उठो जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करो’ उद्बोधन कर भारतीय संस्कृति,
परंपरा तथा वेदांत मार्ग का अनुकरण करने का विश्व को संदेश दिया, वह वास्तव
में अद्भुत एवं अतुलनीय था, उनके आध्यात्मिक विचार आज भी संपूर्ण विश्व के
लिए प्रासंगिक हैं।
उनका अनुसरण कर हम अपना जीवन सार्थक बना सकते हैं।
वरिष्ठ सदस्य उमेश शुक्ला एवं आरवी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वास्तव
में युग पुरुष थे। उन्होंने अपनी अमृतवाणी से विश्व को शांति और मानव
को कल्याण का मार्ग दिखाया। इस मौके पर प्रेमा कुशवाहा, शिवप्यारी मिश्रा
ने भक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का
संचालन सदस्य रामबहोरन मिश्रा ने किया। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह,
रमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह तोमर, रजनीश गुप्ता, श्याम मोहन, अंतरा गुप्ता,
सर्वेश गुप्ता, निर्यात गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, काजल, सोमेश्वर सिंह,
रामऔतार शर्मा, सरोज, देवेश मिश्रा, राजीव बाजपेयी, ओम कुमार, दिनेश त्यागी
आदि मौजूद थे।