प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन
अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर
वर्ग के भले का कार्य कर रही है। कल्याणकारी नीतियों से आज पालिका के
संविदा सफाईकर्मियों को 44 सौ मासिक वेतन के साथ पर 14,190 रुपये का भुगतान
हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम
अखिलेश यादव का प्रयास विकास और कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर
तक पहुंचाने का है। सपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में सभी वादों
को पूरा करने का काम किया है।
उन्होंने संविदा कर्मियों को जून माह के बढ़े
हुए मासिक वेतन की भुगतान की चेकों को बांट वरिष्ठ जनों से भी चेकों का
वितरण कराया। राज्यमंत्री ने शहर के विकास कार्यों को आदर्श बताते हुए इसका
सारा श्रेय सांसद नरेश अग्रवाल को दिया। कहा कि उन्हीं के
प्रयासों से शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, इंटरलाकिंग और गलियों को
चमकाने का काम हुआ है।
पालिका के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि
विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने
कहा कि संविदा सफाईकर्मियों के बीच जून माह के बढ़े हुए वेतन की 20,29,260
रुपयों की चेकों का वितरण हो रहा है। बढे़ हुए वेतन से प्रतिवर्ष करीब 180
लाख की बढ़ोतरी हो गई।
उन्होंने सहयोग के प्रति आभार जताया। सभासद फखरूल
इस्लाम ने भी विचार व्यक्त किए। सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों में
जितेंद्र बाल्मीकि, पचनू, गोपाल आदि ने वेतन बढ़ोतरी के लिए आभार जताया।
प्रभारी ईओ एवं एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता, लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, सभासद
कल्पना तिवारी, ज्योति प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थेे।