पिहानी। क्षेत्र के सरेंहजू गांव के पंचायत भवन परिसर में रविवार को नेहरू युवा केंद्र हरदोई की ओर से युवा सप्ताह के अंतर्गत बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रस्सी कूद में वंदना अव्वल रहीं।
बालिकाओं ने विभिन्न मुकाबलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में शिवानी की कप्तानी वाली टीम ए विजयी रही। खो-खो में सविता की कप्तानी वाली टीम बी ने जीत दर्ज की। रस्सीकूद में वंदना अव्वल रहीं।
दिलकुशा द्वितीय और शांति देवी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में सविता अव्वल रहीं। पारुल ने दूसरा व रिंकी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक सत्येंद्र सिंह यादव रहे। आयोजक अनुराग आर्य समेत रामाधार, सुधीर, दीपक, सत्यम, दिनेश व राम निवास आदि समेत युवा मंडल ने व्यवस्था देखी।