उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पीएम मोदी को भगवान बता रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वशक्तिमान बताया। उपेंद्र तिवारी ने कहा नरेंद्र भाई मोदी कोई आम आदमी नहीं हैं। वो भगवान का अवतार हैं। ये बात उपेंद्र तिवारी ने हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन
इससे पहले उपेंद्र तिवारी ने जालौन में कहा था कि मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया गाड़ी चलाते हैं। उन्हें ही पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती।