बेहटागोकुल/हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में सैदपुर पुल के निकट बाइक सवार साले बहनोई समेत तीन लोग खंती में जा गिरे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
शाहजहांपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर गौटिया निवासी रामू (28) राजमिस्त्री था। उसकी ससुराल शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर में है। शुक्रवार को वह ससुराल आया था। देर रात साले पोथीराम (27) और उसके दोस्त अरुण (30) निवासी ग्राम लालपुर कोतवाली शाहाबाद के साथ बाइक से हरदोई जा रहा था।
सैदपुर पुल के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। अरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामू और पोथीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रामू को भी मृत घोषित कर दिया। पोथीराम को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए।