बेलगाम यातायात शहर में जाम की झाम को लगातार बढ़ा
रहा है और जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। आलम यह है कि अब तो सुबह हो या शाम
जब देखों सड़क चौराहे जाम, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना
पड़ता है। पूरा शहर जाम की झाम कराह रहा, पर जिम्मेदार मौन हैं।
सोमवार
को जिंदपीर चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक अचानक लगे जाम से लोग परेशान
हो उठे। काफी देर तक जाम लगा रहा। एक ओर जाम खुलता तो दूसरी ओर लग जाता,
लिहाजा जाम की झाम से लोग कराहते हुए व्यवस्था को कोसते नजर आए।
लोग जहां
चाहा वहां अपने वाहन सड़क पर आडे़ तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता
संकरा हो जाता है और जाम लग जाता है। इसी तरह नघेटा रोड पर भी बेलगाम
यातायात के चक्कर में जाम लग गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना
पड़ा। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
जाम के चलते लोगों को रास्ता बदलना
पड़ा और वह सरकुलर रोड तथा आवास विकास होकर किसी तरह गंतव्य की ओर रवाना
हुए। उधर, सिनेमा चौराहे पर सोमवार करीब 2 बजे अचानक जाम लग गया, जिससे
चौराहे से होकर निकलने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
किसी
तरह से यातायात कर्मियों ने जाम खुलवाया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
इसके अलावा सोल्जर बोर्ड चौराहे से अस्पताल चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर
लगे जाम ने देखते ही देखते पूरे चौराहे को जाम की चपेट में ले लिया, जिससे
चारों ओर जाम लग गया।
बड़ी मुश्किल के बाद जाम खुला तो यातायात सामान्य हो
सका। इतना ही नहीं शहर का नुमाइश चौराहा काफी व्यस्त रहने वाला चौराहा। इस
समय नुमाइश मेला चल रहा है लिहाजा चौराहा काफी व्यस्त है। यहां भी
सोेमवार को जाम लगा, तो सांडी रोड, एमजी रोड, शाहजहांपुर रोड, रोडवेज रोड
जाम से कराह उठे।
यहां काफी देर तक जाम लगा रहा। कोतवाल नागेश मिश्रा ने
आकर मोर्चा संभाला और आधेे घंटे तक मौके पर खुद
रुक कर यातायात को सामान्य
कराया।