मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को
नगर में श्रीराम जी की बारात धूमधाम से निकाली गई। मुख्य मार्गों पर लोगों
ने पुष्प वर्षा कर और राम दरबार की आरती उतारकर बारात का जगह-जगह स्वागत
किया गया।
बारात देखने को दूर दराज से आए लोगों की भीड़ मुख्य मार्गों पर
लगी रही। नुमाइश मैदान से रविवार को पूजन अर्चन के बाद राम बारात
प्रमुख मार्गों से बैंड बाजों की धुन पर निकाली गई।
मेला आयोजक राम प्रकाश
शुक्ला, संयोेजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले व राकेश गुप्ता ने बारात निकलने
से पूर्व रामलीला पंडाल में श्रीराम, लक्ष्मण और विश्वामित्र का पूजन किया
और बारात को रवाना किया।
बैंड बाजों की धुन पर 49 झांकियां निकाली गई।
जिनके साथ जिले व अन्य जिलों के आठ बैंड रोड लाइट सहित तथा ढोल नगाड़ों से
शुभोभित नजर आई। इस दौरान पूजन में वियोग चंद्र मिश्र, प्रेम शंकर
द्विवेदी, संत कुमार सिंह, पिंकू गुप्ता आदि मौजूद थे।
बारात का स्वागत
कमेटी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने रामदत्त चौराहे पर किया। इसके साथ ही
बड़े चौराहे पर पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल ने भगवान श्रीराम के स्वरूप को
तिलक वंदन किया।
अशराफ टोला के निकट सुंदर कांड समिति द्वारा, काशी नाथ
ज्वैलर्स के पास बबली महेंद्रा ने, सियाराम गुप्ता ने, सदर बाजार में
गल्लामंडी के निकट प्रभु दयाल ट्रस्ट द्वारा, बाबा मंदिर चौराहे पर पंकज
गुप्ता द्वारा, बाबू हरिबहादुर श्रीवास्तव के आवास पर तथा बावन चुंगी पर
मुन्ना लाला द्वारा किया गया।
बारात में कई प्रकार की झांकियां सजाई गई।
इनमें मुख्य सिंहासन पर विश्वामित्र, राम चंद्र व लक्ष्मण जी के अलावा रथ
पर वशिष्ठ जी व भरत शत्रुघभन, आकर्षक रूप से सजाई गई बग्घियों पर विराजमान
दिखे।