फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से कुचलकर विवाहिता की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा-औनादेवकली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क पर गिरी बाइक सवार महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने संपर्क मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। तहसीलदार संडीला के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम औनादेवकली निवासी रंजीत खेती-किसानी करता है। उसकी ससुराल लखनऊ जनपद के इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधी में है। रविवार को वह पत्नी संजना (22) और छह माह के पुत्र के साथ बाइक से करौंधी गया था। सोमवार शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। औना देवकली के पास ईंट-भट्ठे का ट्रैक्टर-ट्राली लेकर निकले चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजना सड़क पर गिर गई। ट्राली का पिछला पहिया संजना के ऊपर से निकल गया।
घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी गोद से उछलकर गिरा मासूम घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस सूचना पर संडीला के तहसीलदार अंबिका चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही। इस पर ग्रामीण और परिजन शांत हो गए। तब शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें