फोटो-6-रसखान प्रेक्षागृह में लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी में लाए गए शिलापट। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को जिले के दौरे पर आएंगे। वह रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से उनका काफिला सीधे रसखान प्रेक्षागृह पहुंचेगा। यहां लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहां लगभग चालीस मिनट तक रुकने के बाद वह लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। निरीक्षण भवन में उपमुख्यमंत्री जिला भाजपा पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। यहीं पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
एक बजकर 45 मिनट पर वह वापस लखनऊ के लिए निकल जाएंगे। डिप्टी सीएम के आगमन के मद्देनजर बुधवार को तैयारियां चलती रहीं। सब कुछ अच्छा दिखाने की कवायद में लोक निर्माण विभाग के अभियंता लगे रहे। रसखान प्रेक्षागृह में रंग-रोगन और साफ सफाई का कार्य चलता रहा, तो पुलिस लाइन में भी हैलीपैड पर तैयारियां चलती रहीं। उधर, प्रमुख मार्गों को गड्ढा मुक्त करने की कवायद भी तेजी से हुई। डीएम चौराहा से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन तक जाने वाली सड़क के गड्ढे भरे गए।