फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीसी की एम.ए. कक्षा में प्रवेश के लिए 25 तक करें आवदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। राजकीय महाविद्यालय में एमए समाजशास्त्र प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 25 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। प्राचार्य प्रोफेसर मंगल किरण ने बताया कि आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट पर ही आवेदन की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। बताया कि आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थी प्रिंट आउट निकाल कर समस्त संलग्नकों के साथ उसे महाविद्यालय में जमा कर दें। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगा। प्राचार्य ने बताया कि एमए समाजशास्त्र में प्रवेश के लिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी का स्नातक अंतिम वर्ष में समाजशास्त्र विषय के साथ यूनतम 45 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के लिए समाजशास्त्र विषय के साथ न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें