बघौली। कस्बे में पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित मोबाइल की दुकान को गुरुवार रात चोरों ने निशाना बनाया। दुकान का शटर तोड़कर चोर नगदी व सामान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम विक्टोरियागंज चौसा निवासी अनुराग कुशवाहा की कस्बा स्थित मुख्य बाजार में मोबाइल की दुकान है। गुरुवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया।
शटर तोड़कर चोर दुकान की गोलक से 1500 रुपये, मोबाइल के चार्जर, हेडफोन, मेमोरी कार्ड समेत 8000 रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे अनुराग को शटर टूटा मिला। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।