फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

विज्ञापन
फोटो-30-मृतक शिवम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। साले की शादी में शामिल होने बाइक से ससुराल जा रहे फर्रुखाबाद के युवक को कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाने के ग्राम बिलालपुर शिवम सिंह (25) कार चालक था। 21 नवंबर को हरपालपुर के ललुआमऊ गांव निवासी उसके साले सहदेव की शादी है। उसकी पत्नी शिल्पी दो दिन पूर्व मायके चली गई थी।
बुधवार शाम शिवम साले की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर खम्हरिया गांव के निकट पीछे से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। ट्राली के पहिये के नीचे सिर आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है।
साले की शादी में चार दिन पहले से ससुराली शिवम के आने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार दोपहर उसकी मौत का समाचार मिलने से ससुराली बदहवास हैं। शिवम की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें