फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 5 सेंटरों पर 526 ने छोड़ दी टीजीटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक टीजीटी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जिले के पांच केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 526 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और 3207 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज हरदोई, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां व लाल महेंद्र शिव शक्ति डिग्री कॉलेज फर्दापुर में परीक्षा कराई गई।
प्रथम पाली में चार सेंटरों जीआईसी हरदोई, जीआईसी टड़ियावां, जीडीसी व लाल महेंद्र शिव शक्ति डिग्री कॉलेज में परीक्षा हुई। जिसमें 1782 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1550 ने परीक्षा दी। इसी तरह द्वितीय पाली की परीक्षा पांच केंद्रों पर हुई। जिसमें 1951 पंजीकृत थे, 1657 ने परीक्षा दी, जबकि 294 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

हरदोई। टीजीटी की परीक्षा भी कोविड-19 की गाइड लाइन के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार कराई गई। सभी सेंटरों के गेट पर हेल्प डेस्क रही और वहां पर थर्मल स्क्रीनिंग व हैंडवॉश करने के बाद ही परीक्षार्थियों को सेंटरों के अंदर प्रवेश दिया गया।
हरदोई। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि आज भी पांचों सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पाली में 1880 व दूसरी पाली में 1480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक व एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें