फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से बच्ची की दबकर मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में साखिन गांव के पास सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो सवार दंपती व मासूम घायल हो गए। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दंपती व बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हादादपुर निवासी सोमनाथ (40) सावन के तीसरे सोमवार को पत्नी सोनकली (35) व बेटी नैंसी (3) के साथ टेंपो से साखिन गांव स्थित मुल्लाभीरी शिवमंदिर पूजन व दर्शन करने जा रहे थे। टेंपो में लगभग 14 सवारियां थीं।
साखिन गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सोमनाथ व उसकी पत्नी और बेटी नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती व बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान नैंसी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नैंसी तीन भाई-बहनों में छोटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें