फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैंसो में बकरी चरा रहे किशोरों पर बिजली गिर गई। इसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रैंसो निवासी आसिफ (16) और बऊआ उर्फ अजय (14) रविवार दोपहर बकरी चराने के लिए गांव किनारे स्थित चारागाह थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। मवेशी चरा रहे अन्य लोगों ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी।
आनन फानन ही दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला भेजा गया। यहां अजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आसिफ की हालत गंभीर बता लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अजय के पिता राजेंद्र का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है। पिता के निधन के बाद से वह रैंसो में नाना शिवराम के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें