फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे छुड़ाने के विवाद में पीट-पीटकर किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में दिवाली की रात पटाखे छुड़ाने के विवाद में पारिवारिक चाचाओं ने भतीजी को लाठी-डंडों से पीटकर दुपट्टे से गला कस दिया। गंभीर हालत में परिजन किशोरी को लेकर जिला चिकित्सालय जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में दिवाली की रात पटाखे छुड़ाए जा रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी दिनेश उर्फ छोटे भइया की पुत्री राधा (15) का गांव निवासी पारिवारिक चाचा भूरी के पुत्र के साथ विवाद हो गया। इस पर राधा का भाई सुमित पारिवारिक चाचा भूरी के घर शिकायत करने गया। यहां शिकायत सुनकर भूरी ने साथियों वीरेंद्र और बबलू के साथ मिलकर सुमित को पीटना शुरू कर दिया।
सुमित की पिटाई होते देख बहन राधा मौके पर पहुंच गई, तो भूरी ने साथियों के साथ उसे भी लाठी-डंडों से पीट दिया और उसी के दुपट्टे से गला कस दिया। इस पर वह वहीं गिर गई और बेहोश हो गई। इसका पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे रूपापुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक के न मिलने पर परिजन उसे निजी साधन से जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह गांव पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भूरी, बबलू और वीरेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें