फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को ज्ञापन देकर जल्द नियुक्ति कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 69000 शिक्षक भर्ती में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कराने की मांग बीएड डिग्री धारकों ने की है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को सौंपा है।
विज्ञापन

लखनऊ रोड स्थित आवास पर शाहाबाद विधायक से मिलकर बीएड डिग्री धारक शिव प्रकाश मिश्रा, अर्पित कुमार वाजपेयी आदि ने बताया कि 69 हजार भर्ती में भी जिले में जो रिक्त सीटों का आवंटन हुआ था, वह अभी खाली हैं। ऐसे में एक बार फिर काउंसलिंग कराई जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।
उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में बहुत से अभ्यर्थी अच्छे अंक लाने के बाद भी मेरिट में नहीं आ पाए। इसको देखते हुए अभ्यर्थियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। इस मौके पर शालिनी शुक्ला, पंकज कुमार वर्मा, शीतेष प्रताप, रोली, ललित कुमार, अंकित कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें