हरदोई। बावन के बृजराज सिंह इंटर कालेज पहेलिया मेें युवा कल्याण विभाग ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें गोला फेंक में बालक वर्ग में अंकित सिंह और बालिका वर्ग में श्रद्धा ने बाजी मारी।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सर्वजीत यादव, 400 मीटर दौड़ में शिवम सिंह, 800 मीटर दौड़ में सचिन सिंह विजेता रहे। लंबी कूद में रवि सिंह व गोला फेंक में अंकित सिंह प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुनैना, 200 मीटर दौड़ में आकांक्षा, 400 मीटर दौड़ में श्रेया सिंह, लंबी कूद व गोला फेंक में श्रद्धा प्रथम रहीं। पुरस्कार वितरण मानपुर प्रधान योगेश कुमार ने किया। इस मौके पर रजनीश सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी, संदीप गुप्ता, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
सहादतनगर पिहानी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वालीबाल प्रतियोगिता में सहादत नगर की टीम विजेता रही जबकि कोड़रा की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान रहमान खान ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में दीपक कश्यप, 400 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रताप सिंह, 800 मीटर में लोकेश सिंह, लंबी कूद में अभय सिंह व गोला फेंक में रामसागर प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रुचि, 200 मीटर में कंचन सिंह, 400 मीटर में शांती, लंबी कूद में आयुषी सिंह व गोला फेंक में रश्मी पाल प्रथम रहीं। पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर संदीप त्रिवेदी, ओम प्रकाश सिंह, विजय गुप्त आदि मौजूद रहे।