फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी की हड़ताल से अस्पताल में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में तैनात आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी पांच माह से मानदेय न मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। इसके कारण अस्पताल परिसर, इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों और ओपीडी के बाहर गंदगी रही। अस्पताल प्रशासन ने सफाईकर्मियों से काम छोड़ देने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। इसका खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ की एक सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से जिला अस्पताल में 29 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। पांच माह से अस्पताल की तरफ से कर्मियों को बजट न होने की बात कहकर टरकाया जा रहा है।
सफाई कर्मियों ने शुक्रवार सुबह काम ठप करके इमरजेंसी के सामने धरना शुरू कर दिया। इससे अस्पताल में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा। सुपरवाइजर गोविंद दीक्षित ने बताया कि दोपहर में सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने सफाईकर्मियों से वार्ता की। वह उनकी जिम्मेदारी न होने व काम छोड़ने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

मरीजों को हुई परेशानी
जिला अस्पताल में इमरजेंसी के सामने गंदा पानी व कूड़ा जमा होने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत हुई। पैथोलॉजी, मेडिकल व सर्जिकल वार्ड, आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज भी परेशान दिखे। ओपीडी में भी गंदगी रही।
विज्ञापन

डीएम से मिले कर्मी, मिला आश्वासन
सफाई कर्मी कलक्ट्रेट में डीएम अविनाश कुमार से मिले। उन्हें समस्या बताकर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें