फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई का दावा फेल, अफसरों के आवासों तक में भरा पानी

विज्ञापन
फोटो-06- सीडीओ आवास के पास सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सीजन की पहली बारिश से शहर के नाले नालियों की सफाई की हकीकत उजागर हो गई है। शहर की तो छोड़ो, यहां अफसरों के आवासों में पानी भर गया। इस जलभराव ने आला अफसरों के नालों की सफाई कराने के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

बारिश से शहर की जल निकासी नहीं होने से कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल और कई अफसरों के आवासों के रास्तों से लेकर उनके घर तक पानी भर गया।
गुरुवार को हुई बारिश के दौरान कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल की ओपीडी, सीडीओ आवास के सामने की रास्ते से लेकर उनके आवास, एएसपी के आवास, डीएम चौराहे के आसपास के आवास, सदर बाजार, सुभाष नगर, कौशलपुरी, धर्मशाला रोड, सिनेमा रोड, कैनाल रोड, वैटगंज, छोटा चौराहा, अस्पताल रोड लबालब नजर आई।
इस दौरान शहर का ड्रेनेज सिस्टम लाचार नजर आया। चोक पड़े नाले एवं नालियां मुसीबत का कारण बन गए और घंटों जलभराव रहा। यह आलम तब रहा जब शासन की ओर से इस ओर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

पॉलिथीन को दोष
पालिका प्रशासन जलभराव के बाद नालों नालियों के चोक होने की बात मानते हुए कह रहा है कि बड़ी मात्रा में पॉलिथीन आदि नालों में मिली है। अब सवाल उठता है कि 15 जून तक नालों को साफ कराने का दावा करने वाले पालिका प्रशासन ने यदि नालों को साफ करा दिया था, तो चंद दिनों में इतनी ज्यादा मात्रा में पॉलीथिन कहां से आ गई। लोगों का कहना है कि जलभराव ने हालातों ने हकीकत बयान कर दी है।
वर्जन
चेयरमैन सुखसागर मिश्रा मधुर ने कहा कि पानी इतना ज्यादा तेज बरसा कि जलभराव हो गया। वह स्वयं शहर में घूम-घूम कर पानी को निकलवाने का कार्य करते रहे। उन्होंने लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील भी की।

ोटो-07- डीएम चौराहे के पास पुलिस अधिकारियों के आवासो में भरा बारिश का पानी- फोटो : HARDOI

फोटो-08- डीएम आवास रोड पर बारिश के भरे पानी में जाते बाइक सवार लोग- फोटो : HARDOI

फोटो-09- चिकित्सालय की ओपीडी में बारिश के भरे पानी में बच्चों को गोद में उठाकर ले जाता युवक- फोटो : HARDOI

फोटो-04- कलेक्ट्रेट में भरे पानी से निकलता वाहन- फोटो : HARDOI

फोटो-05- पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भरा बारिश का पानी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें