फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय की परिकल्पना साकार कर रहीं सरकारें : श्रीकृष्ण शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा ने हमेशा ही समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का लक्ष्य रखा है। अंत्योदय की परिकल्पना साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार अथक प्रयास कर रहीं हैं। यह बात भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कही।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से मंडलवार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजना किया जा रहा है। कोथावां, मलेहरा मंडलों की कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना जाति धर्म के आधार पर नहीं बल्कि जरूरत और पात्रता के आधार पर चलाईं गईं। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार दोनों का ही लक्ष्य समाज के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। मलेहरा की कार्यशाला में वरिष्ठ नेता विष्णु दयाल शुक्ला, ब्लाक प्रमुख संडीला कुंवर वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे, जबकि कोथावां की कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, संजय गुप्ता, अजय वाजपेयी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कोथावां मंडल अध्यक्ष अंबरीश सिंह, अवधेश पांडेय, सुखवीर सिंह, अतुल मिश्रा, जयपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें