फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 13 फीट ऊंची हाईटेशन लाइन से टकराई डीजे में बंधी रॉड, दो कांवड़िये झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र में गैसापुर-घुघेरा मार्ग पर हिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास कांवड़ियों के ट्रैक्टर ट्राॅली में बंधी डीजे की रॉड 13 फीट ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गई। ट्राॅली में उतरे करंट से दो कांवड़िये झुलस गए। झटके से यह लोग ट्राॅली से नीचे आ गिरे। एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के निरंजन खेड़ा गांव से रविवार को 30 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्राॅली में डीजे बांधकर कन्नौज के मेहंदीघाट से गंगा जल लेने गए थे। गंगा जल लेकर सोमवार को सुनासीरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद कांवड़िये अपने गांव जा रहे थे। हिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क के ऊपर से निकली 13 फीट ऊंची हाईटेंशन लाइन में ट्राॅली में बंधे 15 फीट डीजे की रॉड छू गई। इसके कारण ट्राॅली में करंट उतर आया।
ट्राॅली पर बैठे निरंजनखेड़ा निवासी शिवम मौर्या (23) और संडीला कोतवाली क्षेत्र के महरुनिया गांव निवासी ब्रजेश (12) को करंट लग गया। करंट के झटके से यह लोग ट्राॅली से नीचे गिर गए। शिवम की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन ब्रजेश की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन



खंभे में क्राॅस न बंधे होने के कारण झूल रहे थे तार
घटनास्थल पर हाईटेंशन लाइन के खंभे लगे हुए हैं, लेकिन इन पर क्राॅस नहीं हैं। इससे यह तार झूल रहे थे। हालांकि ट्राॅली में भी 15 फीट ऊंची रॉड पर डीजे लगाया गया था, जबकि पुलिस और प्रशासन ने इतनी ऊंची रॉड न लगाने की हिदायत दी थी। घटना के बाद कार्रवाई से बचने के लिए कांवड़िये ऊंची रॉड खोल रहे थे, लेकिन तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें