माधौगंज (हरदोई)। मेहंदी घाट से गंगाजल लेकर सीतापुर जा रहे कांवड़ियों से भरी पिकअप मटियामऊ मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार 16 कावड़ियों में से आठ घायल हो गए। सभी को सीएचसी माधौगंज लाया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सीतापुर जिले के खैराबाद से कांवड़िये मेहंदीघाट से गंगाजल लेकर रविवार की रात पिकअप से सीतापुर लौट रहे थे। पिकअप में 16 कांवडिये सवार थे। मटियामऊ मार्ग पर सिंधी ईंट-भट्ठा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस घायल हुए सीतापुर जिले के खैराबाद निवासी सूरज (27), दीपक (18), सोनू (22), मगलू (24), अंकित (19), अंकित (14), दीवान (20) और नीरज (23) को सीएचसी माधौगंज में भर्ती कराया। यहां तैनात डाॅ. लोकेश ने मगलू और सूरज के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।