फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सांडी में 12 लाख रुपये की सड़क 12 दिन भी नहीं झेल पाई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साांडी। डीएम और सीडीओ भले ही निर्माण कार्याें में गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने पर सख्त रुख दिखाते हों लेकिन मातहत इससे कोई सीख नहीं लेते। सांडी नगर पालिका की ओर से तकरीबन 12 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई इंटरलॉकिंग ब्रिक्स की सड़क 12 दिन भी नहीं चली। बरसात में सड़क जगह जगह धंस गई। सवाल उठे तो जिम्मेदारों ने सड़क दुरुस्त कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

नगर पालिका सांडी की ओर से वन विभाग की नर्सरी के पीछे राकेश के मकान से राजेश कुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग ब्रिक्स की सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है। लगभग दस दिन पहले ही बनी इस सड़क की लागत 12 लाख 16 हजार रुपये है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश में सड़क कई जगह धंस गई और इंटर लॉकिंग ब्रिक्स के जोड़ भी खुल गए। इस पर जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव और अवर अभियंता गौरव शुक्ला से बात की गई तो दोनों अफसर मौके पर पहुंचे। यहां सड़क की स्थिति देखकर इसकी मरम्मत कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए। ईओ ने बताया कि नाली में बहाव ऊंचा नीचा है और सड़क पर डाली गई रोड़ी कम है। ठेकेदार को पूरी सड़क नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें