फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला के पर्स से अंगूठी हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। रोडवेज बस में सवार महिला के पर्स से अज्ञात चोरों ने सोने की अंगूठी पार कर दी है। जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली के सामने बस रुकवाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के चौधरी सरांय निवासी संगीता दुबे की ननद शाहाबाद के ग्राम कचूरा में ब्याही हैं। ननद की बेटी की शादी है। सोमवार को दोपहर संगीता शादी में शामिल होने हरदोई से रोडवेज बस में सवार होकर शाहाबाद आ रही थी।
संगीता के मुताबिक, बस में सीट खाली नहीं थी। वह खड़े होकर सफर कर रही थी। इसी दौरान रास्ते में किसी ने उसकी पर्स से सोने की अंगूठी पार कर दी।
शाहाबाद के पास पहुंचने पर उसने पर्स की चेन खुली देखी, जिस पर पर्स में हाथ डाला तो अंगूठी गायब थी। पीड़िता ने बस के अंदर शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक से कोतवाली के सामने बस खड़ी करवाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने बस से एक-एक यात्री को उतारकर तलाशी ली, लेकिन अंगूठी नहीं मिली। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि रास्ते में किसी ने अंगूठी पार कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें