हरदोई। गोपामऊ इलाके में बिना अनुमति भीड़ इकट्ठा कर जनसभा करने पर भाजपा नेता समेत 70 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आबकारी निरीक्षक रावेंद्र सिंह ने टड़िायावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा द्वारा बिना अनुमति के गोपामऊ क्षेत्र में जनसभा कर रहे थे। जिसमें कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। (संवाद)