फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला गर्भवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खानूपुर में करवाचौथ पर मायके जाने की बात पर हुए विवाद के बाद गर्भवती महिला ने फांसी लगा ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम खानूपुर निवासी अमरनाथ का विवाह डेढ़ वर्ष पहले हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललुआमऊ निवासी राखी (22) के साथ हुआ था। राखी सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार सुबह राखी का शव घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पति अमरनाथ ने शव देखा तो पुलिस और ससुराल पक्ष को सूचना दी। मृतका के पिता आशुतोष अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
पाली थाने के उपनिरीक्षक नेपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। ससुरालियों का कहना है कि सोमवार शाम राखी और अमरनाथ के बीच करवाचौथ में मायके जाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद राखी ने खुदकुशी कर ली। उधर दूसरी ओर मृतका के पिता आशुतोष ने बताया कि ससुराली दहेज के लिए राखी को प्रताड़ित करते थे। इसी के कारण मारपीट कर राखी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। आशुतोष की तहरीर पर मृतका के पति अमरनाथ, ससुर मुन्नालाल, सास शांती और ननद पूर्ति के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें