हरदोई। 24 घंटे में रिकार्ड 40.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज भी बारिश के आसार हैं।
रविवार देर शाम तक करीब आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को दिन में 9.4 मिलीमीटर बारिश हुई। शाम से लेकर रात तक व मंगलवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 48 घंटों में 58.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग में बारिश का सीजन सितंबर के अंत तक माना जाता है। इसके बाद की बारिश बेमौसम ही मानी जाती है। इसी बेमौसम में इतनी बारिश हो गई। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में बीते 24 घंटे में 40.8 मिलीमीटर बारिश हुई जो रिकार्ड है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। 2014 के अक्तूबर में कुल 65 मिलीमीटर बारिश हुई थी।