हरदोई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आइडिया हंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चार प्रतिभागियों का चयन हुआ। इन्हें अब राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
डायट प्राचार्य राजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि जिले के पटेल टीकाराम डिग्री कालेज, दिव्यानंद विद्या मंदिर कालेज, रामलाल डिग्री कालेज व डायट के प्रशिक्षुओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीचिंग लर्निंग को और बेहतर बनाने के लिए मोबाइल व कंप्यूटर प्रोग्राम व एप को लेकर कई प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शिवांगी कुशवाहा, नीलेश, अवधेश व अवधेश प्रताप सिंह का चयन किया गया। इन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने मौका मिलेगा। इस मौके पर प्रवक्ता उमेश चंद्र, जोगिंदर सिंह गंगवार, अनीता कुमारी आदि मौजूद रहे।