फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रमोद अध्यक्ष और कृष्ण कुमार चुने गए मंत्री

विज्ञापन
सवायजपुर तहसील में शपथ लेते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई का चुनाव हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रमोद अध्यक्ष और कृष्ण कुमार मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर प्रमोद मिश्रा ने रामानुज मिश्रा को दो मत से हराया। प्रमोद को 27 व रामानुज को 25 मत मिले। मंत्री पद पर कृष्ण कुमार मौर्य को 24 मत मिले जबकि रुबीना परवीन को 15 वोट मिले। कृष्ण कुमार ने नौ वोटों से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अलोक कुमार ने श्यामबीर को 10 मतों से हराया। उप मंत्री पद पर तुषार ने अफसर अली को 12 वोटों से हराया।
अफसर को 20 व तुषार को 32 वोट मिले। नामित पदाधिकारी वरिष्ठ चुनाव अधिकारी श्रीपाल वर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी केके श्रीवास्तव, आशीष वाजपेयी, अनिल शुक्ला, सुभाष चंद्र और प्रेक्षक सर्वेश राजवंशी की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर धीरज द्विवेदी और ऑडिटर पद पर वीरेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव में 61 लेखपालों के सापेक्ष 53 ने मताधिकार का प्रयोग किया। आठ लेखपाल अनुपस्थित रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। इस मौके पर श्रीकांत मिश्रा, रामनाथ, पंकज मिश्रा, जमाल अहमद, छोटेलाल, कुशमंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें