फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन स्पोर्ट्स एवार्ड से सम्मानित होंगी पूनम

विज्ञापन
फोटो-18 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच पूनम तिवारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच पूनम तिवारी को इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें चयनित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। सम्मानित होने वालों में प्रदेश से वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी ने बताया कि हिंदुस्तान गौरव फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड को लेकर खिलाड़ियों से आवेदन मांगे जाते हैं। उन्होंने भी इस बार मार्च में आवेदन किया और अब तक की खेल में अपनी उपलब्धियों केा अंकित किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनके पास भारतीय खेल पुरस्कार चयन समिति के निदेशक सुशील कुमार का पत्र प्राप्त हुआ व 17 अक्तूबर को शाम चार बजे दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडियन स्पोर्ट्स एवार्ड सेरेमनी में सम्मानित करने के लिए चयनित किए जाने की बात बताई गई। उनकी एक और उपलब्धि के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें