फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी ने की जातिगत जनगणना कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आजाद समाज पार्टी ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनगणना को जातिगत के आधार पर कराने की मांग की।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष डॉ. नीलेश कुमार की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. नीलेश कुमार ने कहा कि लोकसभा में दिए जवाब में केंद्र सरकार ने कहा है कि 2021 की जनगणना जाति आधारित नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह बयान पिछले कई वर्षों से वंचित समाज के कल्याण का विरोधी है। किसी भी राष्ट्र का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक कि समाज को विकास की मुख्य धारा से न जोड़ा जाए। ऐसे में 2021 की जनगणना जाति आधारित कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला महासचिव अर्पित सिंह, प्रेमलता, जफर आलम, मो. इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें