फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, बुजुर्ग समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सवारी लेकर जा रहा ऑटो रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई, पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बांगरमऊ से सवारी लेकर ऑटो रिक्शा मल्लावां जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास कार ने सामने से टक्कर मार दी। घटना में मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी ऑटो सवार बशीर (65) की मौत हो गई। ऑटो चालक मोहल्ला काजीटोला निवासी सलीम (30), मोहल्ला चुंगी भगवंतनगर निवासी सीबू (27), बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी ताज मोहम्मद (35), उनकी पत्नी किसवरी (32), बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पन्नीटोला निवासी गीता (35) और इनकी पुत्री नेहा (18) गंभीर घायल हो गई। दोपहर बाद सीबू ने भी दम तोड़ दिया।
कोतवाल अनिल सैनी ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नेहा को भर्ती किया और बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



मंदिर जा रही थी हादसे में घायल हुई मां बेटी
हादसे में घायल हुईं उन्नाव निवासी गीता और उनकी पुत्री नेहा सोमवार होने के कारण सुनासीरनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। रास्ते में घटना होने से दोनों बदहवास हो गए। घटना में घायल हुईं किसवरी और ताज मोहम्मद रिश्तेदारी से घर वापस जा रहे थे।

कार में मिलीं बीयर की खाली बोतलें
ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने वाली कार तेज रफ्तार में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार उन्नाव की तरफ से सड़क पर लहराते हुए जा रही थी और टक्कर मार दी। एयर बैग खुल जाने से कार सवार दो लोग बच गए और मौके से भाग निकले। कार की आगे की दोनों सीटों पर बीयर की खाली बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें