फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर कहली के निकट पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर निवासी विजय बहादुर (41) पिकअप चलाता था। बुधवार को वह आलू लादकर संडीला जा रहा था। साथ में गांव का ही प्रमोद (40) भी सवार था। संडीला-मल्लावां मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत हो गई।
विजय बहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पर सवार जयपाल (30) निवासी मड़ेउरा थाना कासिमपुर भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें