फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथालॉजी में उमड़े मरीज, हुईं 248 जांचे

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथालॉजी के बाहर मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेेंगू की जांच के लिए 120 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। जिनमें 22 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बाद मौसम के बदले तेवर से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड तेजी से पांव पसार रहा है। जिसके कारण जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में चिकित्सक बुखार से संबंधित जांचें ज्यादा लिख रहे हैं। मंगलवार को पैथोलॉजी में रक्त की जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही।
गहमागहमी के बीच कर्मचारी मरीजों के नमूने लेते रहे। दोपहर तक 248 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। पैथोलॉजी में तैनात लैब टेक्नीशियन कुलदीप सिंह देव ने बताया कि इन दिनों जांचों की दो गुनी बढ़ी हैं।। सबसे ज्यादा डेंगू व मलेरिया की जांचें हो रही हैं। जिसके कारण रात 12 बजे तक काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें