सवायजपुर। एसडीएम स्वाती शुक्ला ने मंगलवार दोपहर भरखनी ब्लॉक के ग्राम नादखेड़ा स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सचिव के नदारद मिलने पर एसडीएम ने कार्रवाई की संस्तुति की है।
मंगलवार दोपहर एसडीएम नादखेड़ा स्थित गोशाला पहुंचीं। गोशाला में 90 मवेशी मिले। हरा चारा, भूसा की पर्याप्त व्यवस्था मिली। लेकिन मवेशियों को सर्दी से बचाने के इंतजाम नहीं मिले। जगह का अभाव होने से मवेशियों को खुले में रहना पड़ रहा है।
ओस से बचाने के लिए टिन शेड पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार को टिन शेड की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पंचायत सचिव अभिनव कुमार के नदारद मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की है।