फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
मृतक उदय त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शाहाबाद थानाक्षेत्र में नालंदा स्कूल के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। इससे कार में सवार एक लड़के की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के अहमदपुर रैली निवासी रमाकांत त्रिपाठी दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उदय उर्फ वंश (15) उनका इकलौता बेटा था। रविवार की सुबह दोस्त अफजल के साथ कार से शाहाबाद की तरफ जा रहा था। नालंदा स्कूल के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। इससे चालक घबरा गया और वह स्टेयरिंग नहीं संभाल सका।
इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में उदय की मौत हो गई। उसका दोस्त अफजल घायल हो गया। राहगीरों ने कार में फंदे दोनों दोस्तों को बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उदय के मामा प्रदीप मिश्रा ने बताया कि उदय के परिवार माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन साक्षी है। उदय की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। माता-पिता व बहन सभी बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें