फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर गंगा स्नान कर लौट रहे दो दोस्तों क़ी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के भैसी खेड़ा निवासी शोभित शुक्ला (26) रविवार को बाइक से साथी अमन मिश्रा (25) के साथ गंगा स्नान करने राजघाट गया था। करीब साढ़े चार बजे के आसपास दोनों ग्राम जलालपुर के निकट आईटीआई कन्नौज मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस दोनो को सीएचसी लाई। जहां चिकित्सक ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। अमन का इलाज सीएचसी में चल रहा है। बाइक शोभित चला रहा था और हेलमेट नहीं पहने था। अमन ने बताया कि शोभित अविवाहित और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि शिनाख्त कर घर वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें