शाहाबाद (हरदोई)। दो दिन पहले पिहानी के सल्लिया स्थित दोस्त की ससुराल गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
जनपद शाहजहांपुर के कस्बा अल्हागंज के गांव भुड़िया निवासी नन्हक्कू (50) पत्नी की मौत के बाद कई साल से ग्राम हुसैनापुर धौकल निवासी साले शिवकरन के यहां रहता था। दो दिन पहले वह नगर के मोहल्ला सुलेमानी निवासी दोस्त राधेश्याम के साथ उसकी ससुराल पिहानी के सल्लिया गया था। शनिवार को नन्हक्कू की तबीयत बिगड़ गई।
साथी राधेश्याम उसे लेकर शाहाबाद सीएचसी पहुंचा। चिकित्सकों ने नन्हक्कू को मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम ने बताया कि वह दोनों सल्लिया में रुके थे। सुबह शौच से वापस आने पर उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे यहां लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के नन्हक्कू का साला शिवकरन परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचा। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश कुुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।