फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित --------- हत्या के बाद बोरे में बंद कर नाले में फेंका छात्र का शव

विज्ञापन
सत्यम की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा से शुक्रवार देर शाम बरात देखने निकला छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। शनिवार सुबह मकान से कुछ दूर स्थित देवस्थान के निकट बोरे में बंद छात्र का शव नाले में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने अज्ञात पर छात्र की हत्या कर नाले में शव फेंकने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने और रस्सी से गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सांडी कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी सत्यम (14) कक्षा छह का छात्र था। वह माधौगंज के जलियापुरवा नेवादा स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। चार माह से सत्यम अपने घर में था। पिता ज्वाला कश्यप ने बताया कि शुक्रवार शाम सत्यम मोहल्ले में आई बरात देखने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक सत्यम के घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने मोहल्ले में उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह मकान से 200 मीटर दूर देवस्थान के निकट बोरे में बंद शव नाले में पड़ा मिला। शव का सिर बोरे के अंदर व धड़ बाहर निकला था। नाले की तरफ से निकले लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने नाले से शव निकलवाकर कब्जे में लिया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर आ गए। मृतक के पिता ज्वाला कश्यप ने शव की शिनाख्त बेटे सत्यम के रूप में की। बताया कि बेटेे के सिर व गले में चोटों के निशान हैं। उसने अज्ञात पर बेटे की हत्या कर शव नाले में फेेंकने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर के सिर में चार चोटों के निशान मिले हैं। कपड़े की रस्सीनुमा कपड़े से गला घोटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था सत्यम
सत्यम की हत्या से कस्बे में दहशत का माहौल है। उसकी हत्या को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पिता ज्वाला ने बताया कि सत्यम भाई धर्मेंद्र, अंकित, अंकुल, प्रांशु व बहन रुचि के बीच चौथे नंबर का था। बेटे की मौत से मां प्रीती बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें