फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से नलकूप खराब, फसलों की सिंचाई में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। ब्लॉक बावन के ग्राम बेहटाधीरा में नलकूप दो साल से खराब पड़ा है। इसके कारण किसानों के सामने सिंचाई का संकट है। उन्हें अन्य संसाधन से सिंचाई करनी पड़ रही है। इसके कारण खर्च का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बेहटाधीरा स्थित नलकूप संख्या 226 से लगभग 125 एकड़ खेती की सिंचाई होती थी। किसान रमाकांत, अमरीश, महेंद्र, अश्वनी, मनोज व अमित आदि ने नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता भानु प्रताप सिंह को शिकायती पत्र दिया है।
इसमें बताया कि नलकूप में बालू अधिक होने से मोटर फुंक जाती है। इसके कारण नलकूप बंद पड़ा है। दो बार मोटर सही कराई गई लेकिन फिर फुंक गई। किसानों ने बताया कि नलकूप खराब होने के कारण उन्हें अन्य संसाधनों से खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है, इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना पड़ रहा है। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता भानु प्रताप सिंह ने जल्द नलकूप सही कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें