फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से लौट रही बस ट्रक में घुसी, चार महिला आरक्षी घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी बस। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। प्रयागराज में आयोजित पीएम की रैली में शामिल होकर लौट रही बस पचकोहरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार चार महिला आरक्षी घायल हो गईं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जिले से महिला आरक्षी गईं थीं। प्राइवेट बस से सभी वापस आ रहीं थीं। बुधवार तड़के 4.45 बजे लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर पचकोहरा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। पास ही ढाबे पर मौजूद लोगों ने बस में फंसी आरक्षी नेहा परिहार (22), नीलम (23), चंद्रावती (25) व रितु छोकर (24) को बाहर निकाला।
हादसे की जानकारी पर एसपी अजय कुमार, सीओ सिटी विकास जायसवाल, कोतवाल दीपक शुक्ला व एसओ सुरसा अरविंद यादव मौके पर पहुंचे और घायल आरक्षियों को अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों नेहा व नीलम को लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि बस मुख्यालय पर आते वक्त हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें