फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी से 3 घंटे डॉक्टर लापता, परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
no doctor in imergency - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं बदहाल हैं। सोमवार दोपहर इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को ऑपरेशन थियेटर (ओटी) जाना पड़ा। इस दौरान कोई दूसरा डॉक्टर न होने से मरीज तीन घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित होती हैं। इसके लिए तीन शिफ्टों में दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगी है। इसके बावजूद आए दिन डॉक्टर न होने से मरीज परेशान होते हैं। सोमवार दोपहर तक डॉ. अभिषेक गुप्ता की इमरजेंसी में ड्यूटी रही। इसके बाद जिला अस्पताल के सर्जन की दो बजे से पांच बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन वह ओटी चले गए।
इस दौरान दूसरा डॉक्टर न होने से मरीज परेशान रहेेेे। मेडिकल कॉलेज के जेआर ने मरीजों को भर्ती किया। लेकिन गंभीर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेडिकोलीगल के लिए घंटों इंतजार करने से आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। उन्हें डॉक्टर के ओटी मेें मौजूद होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें